दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने व रविवार को बारिश होने का अनुमान

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 11:35 AM (IST)

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) दिल्ली में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर में रविवार को बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News