सीबीआई ने जूनियर इंजीनियर की संलिप्तता वाले बाल दुराचार मामले में 10 और पीड़ितों की पहचान की

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 10:45 PM (IST)

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के निलंबित जूनियर इंजीनियर राम भुवन की कथित संलिप्तता वाले बाल यौन दुराचार के और 10 पीड़ितों की पहचान की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी पर बच्चों के साथ किये गये दुराचार की हरकतें ऑनलाइन बेचने के भी आरोप हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए भुवन के खिलाफ आरोपों को मजबूत करने को लेकर 10 और पीड़ितों के बयान दर्ज किये हैं।
भुवन को उसकी पत्नी और एक संदिग्ध साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम ने अब तक करीब 35 पीड़ितों की पहचान की है।
जूनियर इंजीनियर को 16 नवंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी पत्नी को 28 दिसंबर 2020 को हिरातस में लिया गया था।
सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया, ‘‘आरोपियों ने पांच से 16 साल के बच्चों को प्रलोभन देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और उपकरणों का कथित तौर पर इस्तेमाल किया था।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News