विज्ञान को समाधान आधारित, जन केंद्रित होना चाहिए: हर्षवर्धन

Sunday, Feb 28, 2021 - 08:22 PM (IST)

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि मौलिक एवं ‘ट्रांसलेशनल’ विज्ञान महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे समाधान आधारित और जन केंद्रित होना चाहिए।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि यह लोगों की समस्याएं हैं, जिनपर अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए बौद्धिक कौशल का मार्गदर्शन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, '''' हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मौलिक एवं ‘ट्रांसलेशनल’ विज्ञान महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे समाधान आधारित और जन केंद्रित होना चाहिए।।'''' गौरतलब है कि ट्रांसलेशनल विज्ञान के जरिए वैज्ञानिक खोजों के व्यवहारिक उपयोग पर जोर दिया जाता है।
महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

वर्ष 2021-22 के लिए बजट में इस क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों का उल्लेख करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि सभी वैज्ञानिक मंत्रालयों के बजट में 30 फीसदी की वृद्धि की गई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising