नायडू ने आरएसएस विचारक एम जी वैद्य के निधन पर दुख जताया

Saturday, Dec 19, 2020 - 11:09 PM (IST)

नयी दिल्ली, 19 दिसम्बर (भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक माधव गोविंद वैद्य के निधन पर दुख जताया और उन्हें राष्ट्रवादी तथा खुद में एक संस्था करार दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पहले प्रवक्ता वैद्य का शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और संस्कृत विद्वान एम जी वैद्य के निधन से गहरा दुःख हुआ। वह एक राष्ट्रवादी, एक लेखक और स्वयं में एक संस्था थे।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising