प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को दी मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 09:58 AM (IST)

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह पर्व करुणा और भार्ईचारा बढ़ाएगा।

मिलाद-उन-नबी को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इसे इस्लामी कलैंडर के तीसरे महीने में मनाया जाता है।
मोदी ने ट्वीट किया,‘‘मिलाद-उन-नबी पर शुभकामनाएं। यह दिन सभी में करुणा और भाईचारा बढ़ाए।’’
उन्होंने कहा,‘‘सभी स्वस्थ और खुशहाल हों। ईद मुबारक।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News