हर्षवर्धन ने जैव चिकित्सा कचरा प्रबंधन के लिए दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया

Wednesday, Oct 28, 2020 - 10:01 PM (IST)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने जैव चिकित्सा कचरे के प्रबंधन के लिए, खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान, दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया है।
मंत्री ने हाल में एक वेबिनार में कहा, ‘‘जैव चिकित्सा कचरा प्रबंधन की आज काफी महत्वपूर्ण आवश्यकता है, इस तरह के जैव चिकित्सा कचरे को निपटाने के लिए पहले से ही लागू नियम एवं शर्तों का कड़ा अनुपालन होना चाहिए।’’
वेबिनार का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और जलशक्ति मंत्रालय के सहयोग से इंडिया वाटर फाउंडेशन और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने किया।
बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने रेखांकित किया है कि जैव चिकित्सा कचरा प्रबंधन के लिए दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है, खासकर महामारी जैसी स्थिति में।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising