पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो संदिग्ध ढेर

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 11:56 AM (IST)

चंडीगढ़, 22 अगस्त (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के तरन तारन जिले में भारत पाकिस्तान सीमा के नजदीक डल सीमा चौकी पर शनिवार तड़के दो संदिग्ध लोगों को ढेर कर दिया।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब डल सीमा चौकी पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं जिसके बाद उन्होंने तड़के करीब 4:45 बजे गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि दो शव बरामद किए गए हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News