भारत और मॉरीशस के बीच है अनोखी मित्रता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Monday, Aug 17, 2020 - 01:06 AM (IST)

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच अनोखी मित्रता साझी संस्कृति एवं भाषाई विरासत तथा विभिन्न क्षेत्रों में ठोस सहयोग पर आधारित है।
वह भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ द्वारा दी गयी बधाई का जवाब दे रहे थे। शनिवार को भारत ने अपना 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। ईश्वर इस महान देश की सरकार और लोगों पर कृपा बनाए रखें। जय हिंद।’’
इस पर मोदी ने जवाब दिया, ‘‘ प्रधानमंत्री पी के जगन्नाथ, आपकी बधाई के लिए आपको धन्यवाद। भारत और मॉरीशस के बीच अनोखी मित्रता साझी संस्कृति एवं भाषाई विरासत तथा विभिन्न क्षेत्रों में ठोस सहयोग पर आधारित है।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising