एक्पर्टनेस्ट ने पर्यटकों के लिए पेश किया मोबाइल ऐप

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 09:10 PM (IST)

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) कोविड-19 महामारी के बीचडिजिटल स्टार्टअप कंपनी एक्पर्टनेट ने पर्यटकों के लिए एक मोबाइल ऐप पेश किया है। यह ऐप पर्यटकों को ब्रिटेन में सबसे कम संक्रमण वाले समुद्र तटों की जानकारी देगा।

कंपनी के संस्थापक अरुण कार ने कहा, ‘‘ समुद्र तटों पर भीड़-भाड़ की स्थिति दिखाने के साथ-साथ यह ऐप बीच पर सुरक्षाकर्मियों (लाइफगार्ड) की स्थिति और समुद्र तटों से जुड़े कानून की भी जानकारी देता है।’’
उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं और ऐसी ही ऐप भारतीय बाजार में भी पेश करना चाहते हैं।

कार ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी समुद्र तट रेखाओं में से एक है। यह ऐप प्रौद्योगिकी के हस्तक्षेप के साथ सरकार को कोविड-19 संक्रमण कम से कम रखने और लोगों को समुद्रतट पर पर्यटन का लुत्फ उठाने में मदद कर सकता है।

यह ऐप गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर पर मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News