राहुल और प्रियंका ने अपनी तस्वीरें शेयर कर रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दीं

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 02:28 PM (IST)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को सोशल मीडिया में एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर कर लोगों को रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दीं।

राहुल गांधी ने प्रियंका से गले मिलने वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।’’
प्रियंका ने भी अपने भाई के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘‘ हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है। समस्त देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।’’
कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News