पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 03:17 PM (IST)

चंडीगढ़, 31 जुलाई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के 81वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उधम सिंह को 31 जुलाई, 1940 को लंदन की पेंटोनविले जेल में फांसी दी गई थी। जलियांवाला बाग में सैकड़ों भारतीयों के नरसंहार का बदला लेने के वास्ते माइकल ओ डायर की हत्या करने के लिए उन्हें फांसी पर लटकाया गया था।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं हमारे स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम सरदार उधम सिंह जी को श्रद्धांजलि देता हूं। उनकी देशभक्ति और बलिदान भारत की आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।’’

खट्टर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि। यह देश उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News