अमेरिकी ने डब्ल्यूटीओ समिति में भारतीय की कुछ मत्स्य योजनाओं पर सवाल उठाए

Tuesday, Jul 28, 2020 - 11:35 PM (IST)

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की एक समिति में भारत की कुछ मत्स्य योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। डब्ल्यूटीओ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वैश्विक संस्था ने बताया कि अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ की समिति में सब्सिडी और प्रतिकारी उपायों (एससीएम) पर सवाल उठाए हैं।
पुडुचेरी की एफआरपी कैटामरान नौका पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर अमेरिका ने पूछा कि भारत बता सकता है कि क्या इस कार्यक्रम से उसकी मछली पकड़ने की क्षमता बढ़ सकती है।

इसकी तरह के सवाल समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) की मत्स्य योजनाओं के संबंध में किए गए हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising