नरेंद्र मोदी मिले गुजरात भाजपा के नये अध्यक्ष सी आर पाटिल से, उन्हें शानदार कार्यकर्ता बताया

Thursday, Jul 23, 2020 - 11:54 PM (IST)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सी आर पाटिल से मुलाकात की और उन्हें ‘शानदार कार्यकर्ता’ बताया जिनके बतौर सांसद कार्यों की सराहना भी की गयी है।

लंबे समय से प्रधानमंत्री के विश्वस्त समझे जाने वाले पाटिल को मंगलवार को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष घोषित किया गया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात भाजपा के अध्यक्ष श्री सी आर पाटिल जी से मिला। वह सामान्य पृष्ठभूमि से हैं और उन्होंने शानदार कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनायी। सांसद के रूप में उनके कार्य की प्रशंसा की गयी है। मुझे पक्का यकीन है कि उनके नेतृत्व में गुजरात भाजपा नयी ऊंचाइयों को छूएगी।’’
पाटिल गुजरात के नवसारी से लोकसभा सदस्य हैं। वह बिल्कुल सामान्य ढंग से रहकर अपने निर्वाचन क्षेत्र की सेवा के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए चर्चित हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising