कांग्रेस ने सोशल मीडिया विभाग के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 03:13 PM (IST)

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया विभाग के लिए शुक्रवार को कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिनमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी का नाम सबसे अहम है जिन्हें विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।

खंडूरी के अलावा डॉक्टर विशेष को कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया है।

विपिन यादव को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय समन्वय नियुक्त किया गया है। वह पहले भी इस भूमिका में रह चुके हैं।

कांग्रेस ने 11 सह-समन्वयकों की नियुक्ति भी की है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News