कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुई इतालवी पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Friday, Apr 10, 2020 - 06:58 PM (IST)

चंडीगढ़, 10 अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हरियाणा के गुड़गांव में एक अस्पताल में भर्ती हुई इतालवी महिला पर्यटक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी।

कहा जा रहा था कि अस्पताल में करीब एक महीने तक इलाज के बाद 78 वर्षीय विदेशी महिला संक्रमण मुक्त हो गयी थीं।

अधिकारी ने बताया कि महिला की बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

गुड़गांव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जे.एस. पुनिया ने फोन पर बताया, ‘‘अस्पताल से हमें सिर्फ प्रारंभिक जानकारी मिली है। इतालवी पर्यटक की मौत से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।’’
यह महिला 14 इतालवी पर्यटकों के समूह में शामिल थी। समूह के सभी लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising