जहीर खान ने ‘चक दे गर्ल’ के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Monday, Apr 24, 2017 - 11:49 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घटगे के साथ सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी जहीर खान ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, ‘‘कभी भी अपनी पत्नी की पसंद का मजाक न उड़ाएं, आप भी उनकी ही पसंद हैं। जीवन भर के साथी।’’
 

इस ट्वीट के साथ शेयर की गई तस्वीर में सागरिका जहीर के साथ इंगेजमेंट की अंगूठी पहने हुए दिख रही हैं। बता दें कि पिछले साल दोनों को युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में भी एक साथ देखा गया था तभी से उनके बीच की रिलेशनशिप की चर्चाएं होने लगी थीं। फिल्म एक्ट्रेस सागरिका घटगे और जहीर खान को लेकर अक्सर खबरें आती रहती थीं. दोनों अक्सर एक साथ पार्टियों में देखे जाते थे। 

 

Advertising