जहीर को सगाई की बधाई देने में गलती कर बैठे कुंबले

Tuesday, Apr 25, 2017 - 02:26 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घटगे के साथ सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी जहीर खान ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, ‘‘कभी भी अपनी पत्नी की पसंद का मजाक न उड़ाएं, आप भी उनकी ही पसंद हैं। जीवन भर के साथी।’’

इस ट्वीट के बाद  सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर अनिल कुंबले और उनकी टीम दिल्ली के ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट किए गए। लेकिन दोनों की ही तरफ से बड़ी गलती हो गई। हालांकि, दोनों ने गलती का सुधार करते हुए ट्वीट को डिलीट कर दिया। 

दरअसल, दोनों ने सागरिका घाटगे की जगह पर सागरिका घोष को टैग कर दिया था। सागरिका घोष जानी-मानी लेखक और पत्रकार हैं। अपने आप को गलत जगह टैग देखकर सागरिका घोष ने भी ट्वीट किया। सागरिका घोष ने दिल्ली के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ‘उप्स गलत सागरिका, सर, मैं दो बच्चों की मां हूं।’ 

Advertising