युवराज सिंह ने ट्वीट कर सागरिका से किया ये मजाक

Sunday, Feb 19, 2017 - 12:48 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बल्लेबाज युवराज सिंह मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। मैदान के अंदर भी वह खिलाड़ियों से जमकर मजाक करते हुए नजर आते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटके को अपना शिकार बनाया।

सागिरका ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'चक दे इंडिया' में अपनी भूमिका से प्रभावित किया था। उनकी ताजा फिल्म का नाम 'इरादा' है। इसमें नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

जहीर ने ट्वीट कर कहा कि ऑल द बेस्ट सागरिका। वह दिन याद आ रहा है जब आप भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान को डेट कर रही थीं। शुक्र है आपने असली जिंदगी में ऐसा नहीं किया। इस पर सागरिका ने जवाब दिया कि शुक्रिया युवराज सिंह। मैं रियल लाइफ को रील लाइफ में कभी नहीं मिलाती। खबरों के मुताबिक सागरिका फिलहाल पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के साथ डेट कर रही हैं। 

Advertising