बर्थडे पर युवराज ने धोनी को दिया खास गिफ्ट

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 03:17 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को उनके 36वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट दिया। वैसे तो धोनी को सब ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जानते हैं, लेकिन युवराज ने एक ट्वीट किया और उन्हें विश करते हुए नया नाम दिया। उन्होंने ट्वीट किया, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिस्टर हेलिकॉप्टर, माही आपका दिन शानदार हो, केक आपका इंतजार कर रहा है। युवराज द्वारा दिया गया यह नया नाम धोनी के चाहने वालों को भी काफी पसंद आएगा। 

इन दिग्गजों ने भी दी धोनी को बधाई

सहवाग ने धोनी को ट्वीट करते लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट को खुशी के बेशुमार लम्हे देने वाले महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।’’

हार्दिक पंड्या ने भी महेंद्र सिंह धोनी को को जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते कहा कि केक आपका इंतजार कर रहा है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान मिताली राज ने भी धोनी को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी।

इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी धोनी को 2011 के विश्व कप फाइनल के उस छक्के को याद करते हुए जन्मदिन की बधाई दी जिसने भारत को विश्व चैंपियन बनाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News