WWE चैंपियन जिंदर महल आज द ग्रेट इंडिया प्लेस में मचाएंगे धूम

Sunday, Oct 15, 2017 - 04:00 PM (IST)

नई दिल्ली: WWE चैंपियन जिंदर महल इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और रेस्लिंग फैन्स काॅफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। उनकी खुशी बढ़ने वाली है क्योंकि महल दिसंबर में देश मे होने वाले लाइव इवेंट के प्रमोशन के लिए रविवार को दिल्ली के द ग्रेट इंडिया प्लेस जाएंगे।  कार्यक्रम शाम 6 से 7.30 बजे के बीच होगा और छुट्टी के दिन भीड़ जमा होने की आशंका है।



दिसंबर में लाइव इवेंट
'द मॉर्डन डे महाराजा' के नाम से मशहूर जिंदर महल भारतीय मूल के अमेरिकी रेसलर हैं और हाल ही में उन्होंने 8-9 दिसंबर को होने वाले लाइव इवेंट के लिए सचिन तेंदुलकर को भी इनवाइट किया। इवेंट में महल WWE चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस से भिड़ेंगे। इनके अलावा कई बार चैंपियन रह चुके और ब्रॉक लेसनर को कड़ी टक्कर दे चुके सुपरस्टार ब्राउन स्ट्रोमैन भी दिल्ली में होने वाले इस इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में सिर्फ पुरुष रेसलर ही नहीं बल्कि महिला रेसलर एलेक्सा ब्लिस भी दिखाई देंगी।

Advertising