विश्व ब्लाइंड शतरंज टीम चैंपियनशिप - भारत नें स्पेन को 3-1 से हराया

Tuesday, Jul 24, 2018 - 04:50 PM (IST)

सोफिया ,बुल्गारिया ( निकलेश जैन ) भारतीय ब्लाइंड शतरंज टीम नें विश्व ब्लाइंड टीम शतरंज चैंपियनशिप के तीन  राउंड के बाद 2 मैच मे जीत दर्ज करते हुए अपने पदक  जीतने की उम्मीद कायम रखी है । पहले मैच में भारतीय टीम को प्रतियोगिता की टॉप सीड टीम उक्रेन से 3-1 से पराजय का सामना करना पड़ा था पर उसके बाद भारत नें मजबूत मानी जा रही रोमानिया की टीम को 3.5-1.5 से तो स्पेन को 3-1 से हराकर ना सिर्फ जोरदार वापसी की बल्कि टीम इन दो जीत के सहारे तीसरे पायदान पर पहुँच गयी है ।

अब भारत को पोलेंड , मेजबान बुल्गारिया ,इटली और स्लोवेनिया से अपने बाकी के मैच खेलने है । तीन मैच में भारतीय टीम में कप्तान किशन गांगुली नें 2 अंक , आर्यन जोशी नें 2.5 अंक , सौन्दर्य प्रधान और अश्विन माकवाना नें 1.5 अंक बनाए है और अगर टीम पोलेंड को हराती है तो सीधे दूसरे स्थान पर पहुँच जाएगी ।

भारतीय को इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह ट्रेनिंग दे रहे है साथ ही उनके साथ चारुदत्त जाधव टीम के रणनीति बना रहे है ।

इन ब्लाइंड खिलाड़ियों के लिए शतरंज जैसा खेल खेलना और विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभागिता करना एक सपना जैसा ही है और वाकई ये हम जैसे हर इंसान के लिए एक प्रेरणा है । 

 

पहले तीन राउंड के परिणाम 

Round 1 on 2018/07/21 at 15.00
Bo. 1   INDIA Rtg - 8   UKRAINE Rtg 1 : 3
1.1  
  Gangolli, Kishan
1973 - IM
  Tuka, Oleg
2386 0 - 1
1.2  
  Soundarya, Kumar Pradhan
1808 - CM
  Grigorchuk, Sergey
2292 0 - 1
1.3  
  Aryan, B Joshi
1623 -  
  Kolpakov, Vladyslav
2121 1 - 0
1.4  
  Makwana, Ashvin K
1749 -  
  Shepelev, Igor
2102 0 - 1
Round 2 on 2018/07/22 at 15.00
Bo. 1   INDIA Rtg - 2   ROMANIA Rtg 3½: ½
4.1  
  Gangolli, Kishan
1973 - AIM
  Vaduva, Emil-Peter
1940 1 - 0
4.2  
  Soundarya, Kumar Pradhan
1808 - FM
  Pribeanu, Mihail-Dacian
2141 ½ - ½
4.3  
  Aryan, B Joshi
1623 -  
  Marchidan, Costica
1805 1 - 0
4.4  
  Makwana, Ashvin K
1749 -  
  Pirosca, Alexandru
1956 1 - 0
Round 3 on 2018/07/23 at 15.00
Bo. 3   SPAIN Rtg - 1   INDIA Rtg 1 : 3
2.1  
  Palacios Perez, Manuel
2196 -  
  Gangolli, Kishan
1973 0 - 1
2.2  
  Clemente Llamero, Roberto
2140 -  
  Soundarya, Kumar Pradhan
1808 0 - 1
2.3  
  Fernandez Manrique, Agustin
2160 -  
  Aryan, B Joshi
1623 ½ - ½
2.4  
  Aguilar Sevilla, Diego
2102 -  
  Makwana, Ashvin K
1749 ½ - ½

 

अंक तालिका मौजूदा स्थिति 

Rk. SNo Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3 
1 4 POLAND 3 3 0 0 6 10,5 0
2 8 UKRAINE 3 3 0 0 6 9,0 0
3 1 INDIA 3 2 0 1 4 7,5 0
4 3 SPAIN 3 1 1 1 3 6,5 0
5 7 SLOVENIA 3 0 2 1 2 5,5 0
6 5 BULGARIA - I 3 1 0 2 2 3,5 0
7 2 ROMANIA 3 0 1 2 1 3,5 0
8 6 ITALY 3 0 0 3 0 2,0 0

Punjab Kesari

Advertising