सिल्वा की हैट्रिक,पुर्तगाल ने फरोए आइलैंड्स को 6-0 से हराया

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2016 - 02:37 PM (IST)

एम्सटर्डम: युवा स्ट्राइकर आंद्रे सिल्वा के शानदार तीन गोलों की मदद से पुर्तगाल ने विश्वकप क्वालीफाइंग के ग्रुप बी मुकाबले में फरोए आइलैंड्स की टीम को 6-0 से हरा दिया।   

सोमवार को हुए इस मुकाबले में पुर्तगाल की तरफ से 20 वर्षीय आंद्रे सिल्वा ने 12वें, 22वें और 37वें मिनट में गोल दागे। वहीं सिल्वा के अलावा अंडोरा के खिलाफ 4 गोल दागने वाले क्रस्टियानो रोनाल्डो ने 65वें,जोओ मौंटिन्हो ने 91वें और जोओ सेंसेलो ने 93वें मिनट में गोल किए।   

एक अन्य मैच में फ्रांस ने हालैंड को 1-0 से पराजित कर दिया। फ्रांस की तरफ से पहले हाफ के 30वें मिनट में  पाल पोग्बा ने गोल किया। फ्रांस के ग्रुप ए में स्वीडन के समान 7 अंत हो गए हैं।  वहीं दूसरे मैच में ग्रुप ए में स्वीडन ने सोल्ना में बुल्गारिया को 3-0 से हराया। स्वीडन की तरफ से ओला तोयवोनेन ने 39वें, ओस्कर हिल्जामार्क ने 45वें और विक्टर लिंडेलोफे ने 58वें मिनट में गोल किए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News