राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महिला पहलवानों का सफर जारी

Monday, Nov 21, 2016 - 02:07 PM (IST)

हरिद्वारा: विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता सोनिया लाथर (57 किलोग्राम) ने बिहार की सीमा कुमारी को रविवार को हराकर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दौर में पहुंच गई। पूर्व एशियाई चैंपियनशिप रजत पदक विजेता सोनिया ने सीमा पर तकनीकी आधार से जीत हासिल की। सोनिया रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

बैंथमवेट (57 किग्रा) में मणिपुर की वाई संध्यारानी ने दो बार की विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता आरएसपीबी की छोउतू लूरा को 2-1 से पराजित किया। 82 किग्रा वर्ग में चंडीगढ़ की ताजिंदर ने तमिलनाडु की भरानी प्रिया पर जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। 54 किग्रा वर्ग में दिल्ली की सोनिया ने देहरादून की गीता थापा को 2-1 से, दिल्ली की श्वेता ने हिमाचल प्रदेश की गुरवंती को 2-1 से, हरियाणा की शिक्षा ने असम की जमुना बोरो को 2-0 से और मेघालय की ददारिशा एल ने आंध्र प्रदेश की जी. सुजाता के ऊपर 3-0 की जीत दर्ज की। 57 किग्रा वर्ग में बबीता सोलंकी ने जी सहारा को 2-1 से, किरण वर्मा ने संगीता को 3-0 से, सुपर्ण दास ने पुड्डुचेरी की सरवंती को हराकर तीसरे दौर में पहुंच गई। 

Advertising