भारतीय महिला आईस हॉकी टीम ने जीत के साथ रचा इतिहास

Saturday, Mar 11, 2017 - 09:05 AM (IST)

बैंकाक:  भारतीय महिला आईस हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए यहां चैलेंज कप आईस हॉकी टूर्नामैंट में फिलीपींस को 4-3 से हरा दिया। 

बहुत समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पदार्पण के लिए संघर्ष करने वाली भारतीय टीम ने गत वर्ष चीनी ताइपे में हुए टूर्नामैंट से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी। भारतीय टीम के लिए यह टूर्नामैंट हौसला तोड़ देने वाला था और उसने टूर्नामैंट में 39 गोल खाए थे जबकि वह मात्र 5 गोल करने में सफल रही थी। भारतीय टीम के लिए यही राहत की बात थी कि उसके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत हुई थी।   

फिलीपींस के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाई जबकि मैच का समापन उसने 4-3 के स्कोर के साथ मुकाबला जीतकर किया। उल्लेखनीय है कि आईस हॉकी भारत के लद्दाख क्षेत्र में प्रमुख रूप से खेला जाता है।  

Advertising