स्पेन को हराकर इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के करीब

Monday, Jul 24, 2017 - 11:33 AM (IST)

ब्रेडा: फ्रान कर्बी और जोडी टेलर के गोलों की मदद से इंग्लैंड ने स्पेन को 2 . 0 से हराकर महिला यूरो कप फुटबाल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की ओर कदम बढ़ा दिए।  

इससे पहले कैरोलिना मेंडेस और अना लेइते के गोलों की मदद से पुर्तगाल ने स्काटलैंड को 2.1 से हराया। इंग्लैंड ग्रुप डी में शीर्ष पर है जिसने पहले मैच में स्काटलैंड को 6.0 से हराया था। 


 

Advertising