जब संदीप पाटिल ने एक ओवर में जड़ दिए थे 6 चौके

Friday, Aug 18, 2017 - 06:32 PM (IST)

नई दिल्ली: सिक्सर किंग के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाला रिकॉर्ड तो आपको पता ही होगा लेकिन एक ओवर में 6 चौके लगने का रिकॉर्ड शायद  ही आपको पता होगा। युवराज के 6 छक्कों से पहले आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे पूर्व भारतीय बल्लेबाज संदीप पाटिल एक ओवर में 6 चौके जड़ चुके हैं। पाटिल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए पहचाने जाते थे।

इंग्लैंड के खिलाफ 1982 में मैनचेस्टर टेस्ट में उन्होंने 129 रनों नाबाद पारी खेली थी। पाटिल ने तेज गेंदबाज बॉब विलिस के एक ओवर में छह चौके जड़ दिए थे। उस ओवर की तीसरी गेंद नो बॉल थी। इस पारी में उन्होंने कुल 18 चौके और 2 छक्के लगाए थे। पाटिल के इलावा टेसट क्रिकेट में तीन और बल्लेबाजों ने इस रिकॉर्ड को दोहराया है। जिनमें क्रिस गेल, रामनरेश सरवन और सनथ जयसूर्या शामिल हैं। उन्होंने एक बार इतना लम्बा छक्का मारा था कि वह अरब सागर में जाकर गिरा था। यह मैच पारसी जिमखाना में खेला गया था। उस घरेलू सत्र में पाटिल ने 102 छक्के लगाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में पाटिल का सफर इतना लम्बा तो नहीं चला लेकिन अपने 29 मैचों में उन्होंने चार शतकों की सहायता से 1588 रन बनाए। उन्होंने ने अपनी 174 रनों की शानदीर पारी आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी।  वहीं 45 वनडे मैचों में वह एक भी शतक नहीं लगा सके। भारत के इस धुरंधर बल्लेबाज ने केन्या और ओमान टीम के कोच भी रहे हैं। उनकी कोचिंग  की दौराम अपनी बड़ी उपलब्धि केन्या को 2003 के विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा कर हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने भारत के मुख्य चयनकर्ता की भी भूमिका निभाई थी।


 

Advertising