धोनी ने साक्षी संग लिया ऐसा फैसला कि भज्जी को बोलना पड़ा- Well Done

Saturday, Apr 16, 2016 - 03:27 PM (IST)

नई दिल्ली: क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आम्रपाली विवाद से नात तोडऩे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि रीयल एस्टेट कंपनी आम्रपाली ग्रुप के साथ नाता तोड़कर धोनी ने अच्छा किया। 2011 के वर्ल्ड कप को जीतने के बाद भी आम्रपाली ने कहा था कि वह हमें विला देंगे। मगर, अभी तक हमें विला नहीं मिले हैं। 

हरभजन का कहना है कि संभवत: कंपनी नेे ऐसा पब्लिसिटी करने के लिए किया था। मगर, जिन लोगों ने पैसे दिए हैं कम से कम उन्हें तो घर दें। गौरतलब है कि नोएडा में आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम समय पर पूरा नहीं होने से नाराज निवासियों के सोशल मीडिया पर निशाना बनाने की वजह से धौनी को कंपनी के ब्रांड एंबेसडर का पद छोड़ दिया था।

इससे पहले वह आम्रपाली के हर इवेंट में दिखते रहे हैं। धोनी के अलग होने की जानकारी खुद आम्रपाली के सीएमडी अनिल शर्मा ने दी। इस प्रोजेक्ट का काम पूरा न होने से बिलबिलाए निवासियों ने बीते कुछ दिनों से ट्विटर पर अभियान छेड़ रखा था और दोनी से गुजारिश की थी कि या तो उन्हें घर दिलवाए या अम्रपाली से नाता तोड़े। इसके बाद धोनी ने कहा था कि कंपनी ने अगर वादे किए है, तो उन्हें वह पूरे करने चाहिए।

Advertising