अपनी गर्लफ्रैंड से अगले साल शादी करेंगे छेत्री

Saturday, Dec 17, 2016 - 12:02 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री अपनी गर्लफ्रेंड और पूर्व फुटबॉलर की बेटी सोनम भटटाचार्य से अगले साल की शुरूआत में शादी करेंगे। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को छेत्री ने कोलकाता पहुंचकर सोनम के पिता से बात की, जिन्हें वह अपना मेंटर मानते हैं।

सुब्रतो ने कहा कि हां सुनील आए थे और हमसे मिले। दोनों रिलेशनशिप में हैं और मुझे लगता है कि दोनों एक साथ काफी खुश रहेंगे। मैंने सुनील को बड़ा होते देखा है। इसके साथ उन्होंने कहा- 2003 में मैंने उसे सबसे पहले देखा था। तब से उसने बेहद तब्दीली खुद में की है। मुझे उसकी सादगी बेहद पसंद है। कुछ ही दिनों पहले सुनील ने सोनम के ​बर्थडे विश करती एक पोस्ट उनके 28वें जन्मदिन पर पोस्ट की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की अफवाहें उड़ गई थी। 

Advertising