देश के हर बच्चे को मेजर ध्यानचंद के बारे में पढ़ना चाहिएः सहवाग

Tuesday, Aug 29, 2017 - 03:06 PM (IST)

नई दिल्लीः हाॅकी के जादूगर रहे मेजर ध्यानचंद ने अपने हरफनमाैला प्रदर्शन से दुनियाभर में लोहा मनवाया। उनकी सफलताओं से पूर्व भारतीय बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग काफी प्रभावित हैं आैर उन्होंने देश के हर बच्चे को ध्यानचंद के बारे में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 

ध्यानचंद का जन्मदिन 29 अगस्त, 1905 को हुआ आैर इसी दिन ही देश में खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर भी इस दिन को मनाया जाता है। सहवाग ने एक साथ कई ट्वीट कर उनके खेल, योगदान और राष्ट्रप्रेम को प्रेरणा बताया। 

सहवाग ने ट्वीट करते हुए पहले उन्हें श्रदांजली दी आैर फिर उन्हें भारतीय हाॅकी खेल का सबसे महान खिलाड़ी बताया। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए ध्यानचंद के हिटलर और बर्लिन ओलिंपिक से जुड़े कुछ किस्से भी ट्वीट किए।

नीचे पढ़ें सहवाग द्वारा किए गए ट्वीट्स-


 

Advertising