VIDEO: जब सहवाग के हत्थे चढ़ा पाकिस्तान, 1 गेंद पर ठोक डाले 17 रन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2017 - 02:41 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व ओपनर विरेंद्र सहवाग भले ही क्रिकेट को अलविदा कह गए हों, लेकिन फैंस उनकी बल्लेबाजी के अब भी मुरीद हैं। जब सहवाग मैदान में चाैकों-छक्कों की झड़ी लगाना शुरु करते थे तो गेंदबाज भी उनके शाॅट से बचते नजर आते थे। एक लम्हा ऐसा भी था जब उनके हत्थे पाकिस्तान का एक गेंदबाज चढ़ा, जिसकी एक गेंद पर सहवाग ने 17 रन ठोक डाले। 

किस गेंदबाज को ठोके थे रन?
भारतीय टीम जब 2004 में पाकिस्तान दौरे पर गई थी तो उस दाैरान बेहतरीन गेंदबाज नावेद उल हसन को सहवाग का शिकार होना पड़ा था। भारतीय टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 7.9 की औसत से 79 रन बना लिए थे। सहवाग पूरे रंग में दिख रहे थे आैर पाक की ओर से 11वां ओवर करने आए नावेद को ओवर की पहली गेंद पर 17 रन पड़ गए। 

आज तक नहीं टूटा सहवाग का ये रिकाॅर्ड
सहवाग द्वारा एक गेंद पर 17 रन बनाने का यह रिकाॅर्ड आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। नावेद ने पहली गेंद नो बॉल फेंकी जिस पर सहवाग ने चाैका लगाया। इसके बाद नावेद की अगली गेंद भी नोबॉल थी जिसे सहवाग ने फिर बाउंड्री की ओर भेज दिया। खुद को संभालते हुए नावेद ने अगली गेंद फेंकी जो एक बार फिर नोबॉल हुई लेकिन इस पर कोई रन नहीं आया। नावेद ने अगली गेंद फेंकी जो एक सही डिलीवरी थी, लेकिन इसके बाद दूसरी नियमित गेंद से पहले दो और गेंद नोबॉल हो गई जिस पर आए छह रन और इस तरह नावेद को अपनी एक गेंद के लिए 17 रन खर्च करने पड़े। 

ओवर का लेखा-जोखा
4nb,4nb,0nb,0,4nb,0nb,4,2,0,0,1 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News