टीम इंडिया के टॉप 5 अमीर क्रिकेटर

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2016 - 03:32 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर्स में भारत के 6 क्रिकेटर्स का नाम शामिल है। जिसमें विराट कोहली, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर का नाम है।
 
 
1. एम एस धोनी
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में माने जाते है। क्रिकेट के साथ साथ धोनी की कमाई में विज्ञापन का भी बड़ा हिस्सा है।  हर साल करीब 26.50 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। इसलिए इस लिस्ट के टॉप पर आते हैं। 
 
2. सचिन तेंदुलकर 
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम अमीर क्रिकेटरों के मामले में दूसरे स्थान पर आता है।  वे प्रतिवर्ष 18.60 मिलियन डॉलर की भी कमाई करते हैं। सचिन भी किसी न किसी ब्रांड से जुड़े रहते है और अक्सर विज्ञापन में दिखाई देते है। 
 
3.सौरव गांगुली 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में चौथे स्थान पर हैं। इनका टोटल इनकम 55.50 मिलियन डॉलर यानी 369 करोड़ 40 लाख रुपए है। इन दिनों गांगुली कमेंट्री करते नजर आते है। 
 
4.युवराज सिंह
टीम इंडिया के सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में छठे स्थान पर है। उनरकी इनकम 35.50 मिलियन डॉलर यानी 236 करोड़ 40 लाख रुपए है। युवराज क्रिकेट के अलावा कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करते हैं।
 
5.राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। उनकी टोटल इनकम 31 मिलियन डॉलर यानी 206 करोड़ 33 लाख रुपए है। रिटायरमेंट के 5 सालों बाद भी वे दुनिया के 7वें सबसे रईस क्रिकेटर हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News