इंदौर में कोहली ने रचा इतिहास, दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान

Sunday, Oct 09, 2016 - 05:04 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के टैस्ट कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टैस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ के एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वह एक ही सिरीज में दो दोहरे शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टैस्ट में भारत ने 557/5 पर पहली इनिंग डिक्लेयर कर दी। रोहित शर्मा की हाफ सेन्चुरी होते ही कप्तान विराट ने इनिंग डिक्लेयर करने का इशारा किया। टैस्ट का दूसरा दिन विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के नाम रहा। विराट करियर की दूसरी डबल सेन्चुरी लगाने के बाद 211 रन पर आउट हुए। वहीं, रहाणे ने 188 रन बनाए। रोहित शर्मा 51 और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर नॉटआउट रहे।


विराट और रहाणे ने तोड़ा लंबी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
विराट और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए लंबी पार्टनरशिप का भी रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इन्होंने 365 रनों की साझेदारी की। ये रिकार्ड पहले सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के नाम था। दोनों बल्लेबाजों ने 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथे विकेट के लिए 353 रन की पार्टनरशिप की थी।

रहाणे ने लगाया टैस्ट करियर का 8वां शतक
लंच तक कप्तान विराट कोहली 149 और अजिंक्या रहाणे 124 रन बनाकर क्रीज पर है। भारत ने अपने कल के स्कोर 3 विकेट पर 267 रन से आगे खेलना शुरु किया। कप्तान विराट कोहली ने 103 और अजिंक्या रहाणे 79 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। रहाणे ने संभलकर खेलते हुए अपने टैस्ट करियर का 8वां शतका पूरा किया और भारत को 300 रनों के पार पहुंचाया। रहाणे ने 210 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया।  दूसरे दिन के पहले सत्र में मेजबान भारत को कोई झटका नहीं लगा। कप्तान विराट भी रहाणे का अच्छा साथ दे रहे हैं। विराट 272 गेंदों में 149 रन की अपनी नाबाद पारी में अब तक 15 चौके लगा चुके हैं। रहाणे और विराट के बीच लंच तक 258 रनों की साझेदारी हो चुकी है।


Advertising