इस फैन ने 2.4 करोड़ रुपए में खरीदी विराट कोहली की पेंटिंग

Wednesday, Jun 14, 2017 - 09:46 AM (IST)

बर्मिंघम: ब्रिटिश भारतीय व्यापारी पूनम गुप्ता ने विराट कोहली की आईपीएल में दस साल की यात्रा का चित्रण करने वाली पेंटिंग 290000 पौंड र्लगभग 2.4 करोड़ रूपए में खरीदी। यह पेंटिंग साशा जाफरी ने बनायी है और इसे हाल में विराट कोहली फाउंडेशन द्वारा आयोजित चैरिटी डिनर के दौरान खरीदा गया।   

नीलामी के बाद विराट कोहली ने अपने Instagram पर पेंटिंग की तस्वीर पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ”लंदन में चैरिटी बॉल के लिए साशा जाफरी द्वारा कला का एक बड़ा टुकड़ा क्या है? इस उत्कृष्ट कला-कृति की सुंदरता के लिए धन्यवाद। इसकी खूबसूरती कई लोगों के जीवन को छू जाएगा #आभारी।”


साशा पुरस्कार विजेता और दुनिया के मशहूर पेंटर में एक हैं। वह डेविड बैकहम, महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह से उनकी चैरिट कार्यों के लिए जुड़े हुए हैं। स्काटलैंड स्थित कंपनी पीजी पेपर्स की सीईओ पूनम गुप्ता ने कहा कि मुझे भारतीय क्रिकेटरों की युवा पीढ़ी पसंद है क्योंकि वे जिम्मेदार हैं और मैदान के अंदर और बाहर अंतर पैदा करना चाहते हैं। विराट के चैरिटी कार्य से मैं काफी प्रभावित हूं।   

 

Advertising