मैदान के बाहर भी विराट कोहली का डंका, इस ब्रांड से की 100 करोड़ की डील

Tuesday, Jun 13, 2017 - 12:50 PM (IST)

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दिन व दिन सफलता की पीढ़ियों चढ़ते ही जा रहे है। क्रिकेट के नए नए रिकार्ड बनाने के साथ कमाई के मामले में भी ये कई रिकार्ड बनाते चले जा रहे है। हाल ही में इन्होंने चैम्पियंन ट्रॉफी के दौरान एक बड़ी डील करके सबको चौंका दिया है।

एमआरएफ के साथ की 100 करोड़ की डील
दरअसल, विराट कोहली ने यर निर्माता कंपनी एमआरएफ के साथ 100 करोड़ की डील  की है। कंपनी ने अगले 8 साल के लिए विराट के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया है। बता दें कि यह इस साल विराट की दूसरी बड़ी डील है। इससे पहले विराट ने स्पोर्ट्स गियर निर्माता कंपनी प्यूमा के साथ 110 करोड़ की डील की थी। यह अनुबंध भी 8 साल के लिए हुआ था। हाल ही में जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स ने विराट को दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों में शामिल किया था। उन्हें सूची में 89वां स्थान मिला था।

Advertising