मैच से पहले विराट ने अनुष्का साथ लगाई इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल Photo

Friday, Apr 14, 2017 - 11:33 AM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया और बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का के लव अफेयर्स की खबरें अकसर ही सुर्खियों में रहती है। हाल ही में विराट ने अपने लकी चार्म गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो बना ली है। यह फोटो युवराज सिंह की शादी के दौरान की है। 

दरअसल, इन दिनों विराट अपनी कंधे की चोट के चलते टी 20 लीग का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी दौरान उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का उनकी खैरियत जानने के लिए बेंगलुर भी गई थी। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरीए सामने भी आई थी। 

बता दें कि विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज के तीसरे टैस्ट में फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। उसके बाद विराट चौथे टैस्ट में नहीं खेल पाए। विराट के कंधे में कोई फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। चोट बढ़ ना जाए, इसलिए विराट फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन विराट कोहली आज टी 20 में अपना पहला मैच खेलेंगे। पूरी तरह फिट हो जाने के बाद डॉक्टर्स ने खेलने के लिए उन्हें हरी झंडी दे दी है।
 

Advertising