विराट के चोटिल होने की वजह से चिंता में डूबे उनके कोच, मंदिर में की पूजा

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 09:21 AM (IST)

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने शुक्रवार को रांची से सटे रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्न मस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना की और विराट के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 

विराट के बचपन के कोच राजकुमार भी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टैस्ट को देखने पहुंचे हैं। विराट के चोटिल हो जाने से कोच और भारतीय कप्तान के प्रशंसकों में खासी चिंता देखी जा रही है।  विराट ने मैच के दूसरे दिन आज दिन भर आराम किया और मैदान में उनके स्थान पर अजिंक्या रहाणे ने कप्तानी संभाली। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि विराट यदि कल खुद को स्वस्थ महसूस करते हैं, तो वह बल्लेबाजी करने मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें दस दिन आराम करने की सलाह दी है। 

गौरतलब है कि विराट मैच के पहले दिन 40वें ओवर के दौरान सीमा रेखा पर गेंद को रोकने के प्रयास में गिरकर अपना दांया कंधा चोटिल कर बैठे थे। इसके बाद वह मैदान में क्षेत्ररक्षण करने नहीं उतरे। विराट का कल रात एमआरआई स्कैन कराया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News