कोहली ने खली के साथ शेयर की तस्वीर, रोहित शर्मा ने ऐसे ली चुटकी
Wednesday, Aug 09, 2017 - 05:40 PM (IST)
नई दिल्लीः भारतीय टीम ने हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलर द ग्रेट खली के साथ श्रीलंका में मुलाकात की। कप्तान विराट कोहली ने खली के साथ तस्वीर लेते हुए उसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया आैर साथ में लिखा, “द ग्रेट खली से मिलकर बहुत अच्छा लगा, वाह क्या आदमी है।” इस पर रोहित शर्मा अपने साथियों की चुटकी लेते हुए नजर आए।
Well tried fellas, but the belt is here 😉😄😜💪 pic.twitter.com/e7EQlsN0Hc
— Rohit Sharma (@ImRo45) August 9, 2017
रोहित ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने साथी खिलाड़ियों को चिढ़ाया है। इस फोटो में ऊपर की ओर टीम इंडिया के खिलाड़ी द ग्रेट खली के साथ खड़े हैं और नीचे रोहित शर्मा डब्ल्यूडब्ल्यूई की बेल्ट लिए। इस तस्वीर के कैप्शन में रोहित ने लिखा, प्रयास अच्छा है दोस्तों, लेकिन बेल्ट तो यहां है।
It was Great to meet The Great Khali, what a guy! 💪🤼 pic.twitter.com/FoUhHMWFcX
— Virat Kohli (@imVkohli) August 6, 2017
बता दें कि रोहित शर्मा ने आईपीएल सीजन 10 में मुंबी इंडियंस को चैंपियन बनाया। चैंपियन बनने के बाद मुंबई से पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलर ट्रिपल एच ने वादा किया था कि वह तोहफे के रुप में उन्हें बेल्ट देंगे आैर उन्होंने अपना वादा निभाते हुए हाल ही में मुंबई को बेल्ट भेजी। रोहित ने इसके साथ फोटोशूट भी करवाया था।