विराट-अनुष्का ने फैंस को फिर दिया सरप्राइज, लंच पर हुए स्पॉट

Saturday, Feb 18, 2017 - 12:10 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का के प्रति अपने प्रेम का इजहार खूबसूरत वेलेंटाइन डे संदेश पोस्ट कर किया, लेकिन जैसे ही उन्होंने फोटो पोस्ट की और वैसे ही सोशल मीडिया में हड़ बड़ी सी मच गई थी। अनुष्का के लिए विराट के लव मैसेज और दोनों की तस्वीर को काफी पसंद किया गया था। 

इस बार दोनों में किसी एक ने नहीं बल्कि उनके फैन्स ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। जिस रेस्त्रा में दोनों ने लंच किया था। उस रेस्त्रां के मालिक रोहन पाटे ने भी दोनों के साथ ली हुई सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों की मुलाकात की खबर इस तरह बाहर आई है। इससे पहले एक बार विराट अनुष्का से मिलने उनके सेट पर पहुंचे थे। तब सेट पर मौजूद एक विराट फैन ने अनुष्का से तस्वीर क्लिक करवाई थी और पोस्ट करते हुए बताया था कि उनकी तस्वीर किसने क्लिक की और इस तरह चोरी-छुपे हुई मुलाकात का राज खुल गया था।

Advertising