Pics:''चोटिल'' विराट कोहली से मिलने बैंगलुरु पहुंची अनुष्का शर्मा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2017 - 10:26 AM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लव अफेयर्स की खबरें अकसर ही सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर से दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 
PunjabKesari

दरअसल, इन दिनों विराट अपनी कंधे की चोट के चलते टी 20 लीग का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का अपने लव की खैरियत जानने बंगलुरु पहुंच गई हैं। दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं। इसमें अनुष्का और विराट दोनों एक घर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज के तीसरे टैस्ट में फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। उसके बाद विराट चौथे टैस्ट में नहीं खेल पाए। विराट के कंधे में कोई फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। चोट बढ़ ना जाए, इसीलिए विराट फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News