जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल संग्रहालय खोलेगा मंत्रालय

Wednesday, Aug 23, 2017 - 12:44 PM (IST)

नई दिल्ली:  खेल मंत्रालय ने आज कहा कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह फैसला 3 महीने पहले सिलसिलेवार बैठकों के बाद लिया गया था और स्थान को मंजूरी खेलमंत्री विजय गोयल ने दे दी है। बयान में कहा गया कि संग्रहालय खेलों में भारत की उपलब्धियों की नुमाइश करेगा और फोकस भारत में परंपरागत खेलों पर भी रहेगा।

गोयल ने कहा कि संग्रहालय खेल गतिविधियों में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए सीखने का केंद्र होगा और उन्हें मौके भी प्रदान करेगा। उन्होंने मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों से संग्रहालय में रखने के लिए अपने स्मृति चिन्ह देने की भी अपील की।  गोयल ने कहा कि संग्रहालय के लिए पहले चरण का काम जल्दी ही शुरू होगा और इसके लिये विशेषज्ञों की सेवायें ली जाएगी।   

Advertising