अंडर-18 एशिया कप: महिला हॉकी टीम का खिताब जीतने का सपना टूटा

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2016 - 01:28 PM (IST)

बैंकॉक: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का अंडर-18 एशिया कप खिताब जीतने का सपना टूट गया है। जापान ने सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में भारत को शूटआउट में 2-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए आज मैदान में उतरेगी। 

टीम ने शुरुआती समय में जापान के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की थी। लालरेमसियामी ने मैच शुरु होने के पांच मिनट बाद गोल दागकर टीम का पहला गोल किया। हाफ टाइम ओवर खत्म होने तक भी भारत 1-0 से आगे रहा। लेकिन दूसरे हाफ में तमुरा अयाना ने 62वें मिनट गेल करके जापान को बराबरी दिला दी। 

निर्धारित समय के बाद मैच शूटआउट तक पहुंच गया। शूटआउट में दोनों टीमों ने अपने पहले दो प्रयासों में सफलता हासिल की। इसके बाद जापान ने तीसरा मौका गंवा दिया, वहीं भारत तीसरे और चौथे शूट पर गोल नहीं कर पाया। जिसके बाद जापान ने अंतिम प्रयास में गोल दाग कर 4-2 जीत हासिल की।

बता दें कि इससे पहले दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने मैच की धीमी शुरुआत की थी। इसके अलावा भारतीय महिलाओं ने इस दौरान गेंद अधिकतर अपने पास रखी और पेनाल्टी कॉर्नर भी हासिल किए, लेकिन इसके बावजूद भी भारतीय महिला टीम उन्हें गोल में नहीं बदल पाईं 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News