सहवाग ने खास अंदाज में दिया B''day Wishes देने वालों को ''धन्यवाद''

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2016 - 12:23 PM (IST)

नई दिल्ली: अपने मस्तीभरी ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहने वाले वीरेंद्र सहवाग का आज 38वां जन्मदिन है। इस अवसर पर लोगों ने वीरू को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई देने शुरू की, तो सहवाग ने अपने खास अंदाज में लोगों को धन्यवाद किया। 

इस खास अवसर पर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने उन्हें उनके ही अंदाज मे जन्मदिन की बधाई दी। हर्षा भोगले ने ट्वीट कर लिखा कि, 'अलग सोच,अलग लय, ना जाना तुमने कभी भय,तरीका आपका पैसा वसूल, सालगिरह की दुआएं कबूल कीजिए। इसी का जवाब देते हुए फिर क्या था सहवाग ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, 'कबूल है,कबूल है भोगले जी। धन्यवाद आपका शुभकामनाओं के लिए, एक हर्षा है। जिसकी आवाज के लिए जनता तरसती है।

इसके अलावा कई दिग्गजों ने सहवाग को शुभकामनाएं दी और अलग अलग नामों से पुकारा। बता दें कि सहवाग हमेशा ही सोशल साइड ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं वहीं, फैंस को इनके ट्वीट का इंतजार रहता हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News