65 छक्के लगाकर इस खतरनाक टीम ने बनाए 390 रन

Friday, Apr 28, 2017 - 04:34 PM (IST)

नई दिल्ली: क्रिकेट की तर्ज पर भारत में हर साल होने वाले टी20 लीग टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड बनते हैं तो कई टूटते हैं। इस दौरान क्रिकेट फैंस मैदान में चौकों-छक्कों की बरसात देखने का लुप्त उठा रहे हैं। अगर हम लीग में अब तक खेले गए मैचों की बात करें तो मुंबई की टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 

मुंबई के बल्लेबाज अब तक 8 मुकाबलों में कुल 65 छक्के जड़ चुके हैं, यानि कि प्रति मैच ये टीम 8.1 छक्के लगा रही है। मुंबई इंडियंस छक्कों से ही कुल 390 रन बना चुकी है। लीग में मुंबई की टीम 8 मैचों में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। 

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 16 छक्के बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा ने लगाए हैं। यही नहीं नीतीश राणा अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। मुंबई के लिए जोस बटलर ने 14, कायरॉन पोलार्ड ने 11 और वहीं गेंदबाजी से भी प्रभावित कर रहे हार्दिक पांड्या भी 10 छक्के जड़ चुके हैं।

Advertising