यह हैं ऐसे 5 भारतीय बल्लेबाज जिनका करियर धोनी ने कर दिया बर्बाद

Saturday, Sep 23, 2017 - 06:20 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम में कई ऐसे महान बल्लेबाज देखने को मिले हैं जिन्हें टीम के कप्तान की वजह से टीम में खेलने को जगह नहीं मिली। आज हम आपको ऐसे पांच खिलाडिय़ों के बारे में बताएंगे जिनका करियर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बर्बाद किया है। हैरानी की बात तो यह है कि यह पांचों बल्लेबाज बेहतरीन खिलाडियों में से हैं। आइए जाने ऐसे पांच खिलाड़ी जिनका करियर महेंद्र सिंह धोनी ने बर्बाद किया।

1. वीरेंद्र सहवाग
भारत के वीरेंद्र सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। सहवाग का करियर खत्म करने का सबसे बड़ा आरोप धोनी पर लगता आया है। ऐसा बताया जाता है कि जब सहवाग आउट ऑफ फॉर्म हुए थे तभी से धोनी के निशाने पर वह आ गए थे। धोनी ने वैसे कोई निजी रंजिश तो नहीं निभाई क्योंकि धोनी ने वही किया जो टीम के लिए अच्छा था।

2. जहीर खान
जहीर खान भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई महान बल्लेबाजों को होश उडाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में जहीर खान का भी करियर खत्म करा दिया। जहीर खान के साथ बुरा यह हुआ कि इनको सन्यास भी टीम से बाहर निकलकर लेना पड़ा था।

3. गौतम गंभीर
बाएं हाथ के बल्लेबाज गोतम गंभीर ने अपने करियर में कई शानदार पारियां खेली। गम्भीर ने टीम इंडिया को टी-20 का विश्वकप भी जीताया और साथ ही साथ 2011 के विश्वकप में भी गौतम ने एक महत्वपूर्ण पारी खेली थी लेकिन इसके बाद धोनी की कप्तानी वाली टीम में गम्भीर को जगह नहीं मिली और आज गंभीर का करियर के तरह से खत्म हो गया है।

4. हरभजन सिंह
हरभजन सिंह भारत के बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं। हरभजन सिंह को उस समय खेलने का मौक़ा नहीं मिला, जब वह वापिस फॉर्म में आ गए थे। कई मौकों पर हरभजन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाद भी उनको धोनी ने टीम में जगह नहीं दी।

5. रॉबिन उथप्पा
ऐसा आरोप धोनी पर आज भी है कि उथप्पा का करियर भी कहीं ना कहीं धोनी ने उस समय बर्बाद किया जब वह टी-20 का विश्वकप जीत चुके थे। रॉबिन को सही समय पर मौके नहीं दिए और आज इसलिए यह खिलाड़ी आईपील तक सीमित रह गया है।

 


 

Advertising