इस आंटी की वजह से मुंबई को मिली जीत, जानिए कैसे?

Monday, May 22, 2017 - 02:35 PM (IST)

हैदराबाद: रविवार को पुणे और मुंबई के बीच हुए टी20 लीग 2017 का फाइनल मुकाबला लबें समय तक याद रखा जाएगा। मुंबई ने पुणे के सामने 129 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। ऐसा लग रहा था कि पुणे बाजी मार जाएगा, लेकिन मैच का नतीजा कुछ और ही रहा और मुंबई ने अंतिम ओवर में 1 रन से अविश्वनिय जीत हासिल कर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 

मुंबई की जीत के पीछे 
मैच का बढ़ता रोमांच देख स्टेडियम में बैठे दर्शक अपनी-अपनी टीम के लिए दुआएं करने लगे। तभी स्क्रीन पर एक महिला दिखाई दी, जो मुंबई की जीत से लिए भगवान से प्रार्थना कर रही थी और अंत में मुंबई विजय रही। मुंबई की जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मुंबई की जीत का मुख्य कारण मुंबई का खेल नहीं बल्कि इन आंटी का प्रार्थना करना था। जिसके सोशल मीडिया पर आंटी की तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। 

ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में जीत के लिए पुणे को 11 रन की दरकार थी। स्ट्राइक पर मनोज तिवारी थे. रोहित शर्मा ने गेंद मिचेल जॉनसन के हाथों में दी। पहली गेंद पर तिवारी ने चौका जड़ दिया। ऐसे में 5 गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी। इसके बाद लगातार दो गेंद पर मिचेल ने मनोज तिवारी और स्टीव स्मिथ को आउट कर मैच को मुंबई के पाले में डाल दिया। अंत में डेनियल क्रिस्टन और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी 3 गेंद में केवल 5 रन बना सकी और मुंबई को 1 रन से जीत हासिल हुई।

Advertising