ये पांच महान क्रिकेटर जा चुके हैं जेल, कोई मारपीट तो कोई रेप केस में

Friday, Jul 14, 2017 - 08:28 PM (IST)

नई दिल्ली: खेल में अपने प्रदर्शन और प्रतिभा से कई उपलब्धियां हासिल कर खिलाड़ी अपना नाम कमाते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने गलत वजहों से सुर्खियां तो बटोरी ही है साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ी। इनमें भारतीय टीम के महान खिलाड़ी नवजौत सिंह सिधु भी शामिल है। जिनको गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ा था। आइए जानें ऐसे और भी क्रिकेटर जिन को खानी पड़ी जाल की हवा - 

पीटर रोबक
इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्ले बाज पीटर रोबक पर रेप के आरोप लगे थे, जिससे परेशान होकर बाद में उन्होंने सुसाइड कर लिया था। जब पुलिस उन्हें अरेस्ट करने आ रही थी, तब अपनी इमेज खऱाब होने के डर से उन्होंने छठी मंजिल से छलांग लगा दी थी। 

नवजोत सिंह सिद्धू 
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर, कमेंटेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी जाल की हवा खा चुके हैं। सिद्धू ने कथित तौर पर गुरुनाम नाम के एक व्यक्ति से मारपीट की थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद सिद्धू को गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ा था।

शेन वार्न
आस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज शेनवार्न भी हमेशा लड़कियों के मामले में विवादित रहे हैं। उनपर एक तलाकशुदा अफ्रीकी महिला ने अश्लील मैसेज भेजने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। हालांकि, क्रिकेट बोर्ड और कानूनी सलाह लेकर वॉर्न बच निकले थे। 

मखाया एंटिनी
साउथ अफ्रीका के पूर्व तूफानी बॉलर मखाया एंटिनी ने भी 1 दिसंबर 1998 को एक क्रिकेट ग्राउंड पर 21 साल की एक स्टूडेंट का रेप किया था। लेकिन कोर्ट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। जिसके कारण एंटिनी छह साल की जेल से बच गए थे। 

वसीम अकरम
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और उनके साथी क्रिकेटर्स को ग्रेनाडा में दो महिलाओं के साथ ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस ड्रग को पहले मारिजुआना समझा गया था।


 

Advertising