'सेक्स' स्कैंडल में फंस चुके हैं दुनिया के ये दिग्गज खिलाड़ी

Tuesday, Jun 13, 2017 - 03:40 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया भर में क्रिकेट का क्रेज सबसे ज्यादा है। इस फील्ड में कई क्रिकेटर्स हैं जो क्रिकेट के मैदान पर जितना पॉपलर हुए, उससे कहीं ज्यादा मैदान बाहर की हरकतों की वजह से चर्चा में रहे। जानिए, ऐसे खिलाड़ियों के बार में जो 'सेक्स' स्कैंडल  की वजह से भी सुर्खियां बटौरी है।

1.शेन वॉर्न 
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न है। यह अक्सर ही निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। कुछ साल पहले इनकी कुछ न्यूड तस्वीरें टीवी प्रजेंटर के साथ लीक हो गई थी। डोना राइट नाम की एक इंग्लैंड की नर्स ने वार्न पर भद्दे मैसेज भेजने का आरोप भी लगाया था। ये गेंदबाज कई बार सेक्स स्कैंडल में भी फंस चुका है। 

2.डैरेल टफी 
न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज डैरेल टफी का नाम भी निजी जिंदगी में किए गए कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहै हैं। साल 2005 में टफी का एक सेक्स टेप सामने आया था। इस टेप में वह एक शॉप पर सेल्स गर्ल के साथ आपत्तिजनक हालात में नजर आ रहे थे।

3.शाहिद आफरीदी
पाकिस्तानी क्रिकेट के बैड ब्वॉय शाहिद आफरीदी पर भी साल 2000 में भी एक स्कैंडल में फंस चुके हैं। दरअसल, यह पाकिस्तानी हरफनमौला क्रिकेटर उनके दो अन्य साथी के साथ कराची में एक होटल के कमरे में महिलाओं के साथ पकड़ा गया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन सभी पर चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने पर रोक लगा दी थी।एक भारतीय मॉडल आर्शी खान ने भी आफरीदी के साथ अपने रिश्ते होने की बात कही थी। मॉडल ने आफरीदी के साथ शारीरिक संबंध तक होने का दावा किया था।

4.केविन पीटरसन
इंग्लैंड के स्टाइलिश बल्लेबाजी केविन पीटरसन भी साल 2005 में इस इंग्लिश बल्लेबाज पर सेक्स एडिक्ट होने का आरोप लगा था। यह आरोप दक्षिण अफ्रीका की प्ले ब्वॉय मॉडल वेनेसा निम्मो ने लगाया था। 

Advertising