यह हैं ऐसे 3 बल्लेबाज जिन्होंने 2017 टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

Saturday, Aug 26, 2017 - 06:28 PM (IST)

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में आपने कई महान बल्लेबाज देखें होगें जो अपनी बल्लेबाजी के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आज हम हम आपको ऐसे ही 3 बल्लेबाजों के बारें बताएंगे जिन्होंने 2017 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में अगर रन बनाने है तो बल्लेबाज को काफी समय क्रीज पर गुजरना पड़ता है। इनमें भारतीय महान टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी शामिल हैं। आइए जाने ऐसे तीन बल्लेबाज जिन्होंने 2017 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

1.चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा भारत के एक महान टेसट खिलाड़ी हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने टीम को मैच जीताने में काफी अच्छी पारियां खेली हैं। इस साल 8 मैचों की 13 परियों में 3 शतक और 4 अद्र्धशतकों की मदद से 851 रन बनाकर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पुजारा ने 13 परियों की दौरान 79 चौके और 2 छक्के लगाए। पुजारा की पारियों में एक दोहरा शतक भी शामिल है।

2. डीन अलगर 
दक्षिन अफ्रीका के डीन अलगर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वह दक्षिन अफ्रीका के एक महान खिलाड़ी हैं। डीन ने 9 मैचों की 17 परियों में 767 रन बनाए हैं, जिनमे उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रन रहा है। डीन ने 17 परियों में 3 शतक और 4 अद्र्धशतक लगाए।

3.हाशिम अमला
दक्षिन अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह केवल टेस्ट के ही नहीं वनडे और टी20 में भी शानदार बल्लेबाजी करते हैं। हाशिम अमला ने 2017 में 9 मैचों की 17 परियों में 645 रन बनाए है। अमला का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन रहा है। 92 चौके और 3 छक्के लगाकर 9 मैचों में 645 रन ठोके। अमला ने 4 अर्धशतक और एक शतक लगाया है।
 


 

Advertising