यह हैं ऐसे 3 गेंदबाज जिन्होंने आखिरी औवर में धोनी को नहीं बनाने दिए रन

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2017 - 06:37 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के बेहतरीन फिनशरों में से एक हैं। उन्होंने कई बार अपने दम पर टीम को जीताया है, लेकिन आज हम आपको ऐसे तीन बल्लेबाज के बारें मेें बताएंगें जिन्होंने आखिरी ओवर में धोनी को रन नहीं बनाने दिए। इसमें एक भारतीय गेंदबाज भी सामिल है। आइए जाने ऐसे 3 गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने आखिरी ओवर में धोनी को टीम को मैच नहीं जीताने दिया।

क्रिस वोक्स
2014 मे इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में भारत को जीतने के लिए 181 रनों का लक्ष्य मिला था। धोनी मैदान में तब आए जब विराट कोहली का विकेट गिरा। भारत को अंतिम ओवर में 17 रन की दरकार थी। आखिरी ओवर में गेंद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के हाथ थी। भारत को अंतिम ओवर में 17 रन की दरकार थी और टीम सिर्फ 13 रन ही बना पाई। वोक्स ने इंग्लैंड के जीतने के बाद, अपने बाकी साथियों के साथ झूमना शुरू कर दिया। धोनी ने उस ओवर में एक छक्का, एक चौका और उसके बाद दो रन भाग के भी लिए थे।
PunjabKesari
आशीष नेहरा
आइपीएल के एक मैच में आशीष नेहरा ने धोनी से आखिरी ओवर में रन नहीं बनाने दिए। यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे के बीच था। सनराइजर्स हैदराबाद ने धोनी की पुणे के सामने सिर्फ 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। उस मैच में गेंदबाजों की रह आसान नहीं थी, क्योंकि उनके सामने थे महेंद्र सिंह धोनी। हालांकि धोनी की 20 गेंदो पर 30 रन की पारी भी पुणे को जीत नहीं दिला पाई और आशीष नेहरा ने अंतिम ओवर में आसानी से 14 रन बचाकर सनराइजर्स हैदरबाद को जीत दिलाई।
PunjabKesari
लासिथ मलिंगा
2014 वल्र्ड टी-20 के फाइनल के धोनी अपने बल्ले से कुछ खासा कमाल नहीं कर पाए। विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत टीम ने 19 ओवर्स में इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए थे। आखिरी ओवर के लिए धोनी मैदान में थे और उनके सामने थे लासिथ मलिंगा, जिन्हें की विश्व का सबसे अच्छा डेथ स्पेशलिस्ट गेंदबाज कहाँ जाता हैं। धोनी उस समय इन फॉर्म बल्लेबाज़ विराट कोहली को स्ट्राइक देने में नाकाम रहे। धोनी ने अंतिम ओवर में पहली 5 गेंदे खुद खेली और उनमें वो सिर्फ 3 रन ही बना पाए। भारत अंत में सिर्फ 130 रन ही बना पाई और श्रीलंका ने आसानी से यह लक्ष्य पाकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
PunjabKesari
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News