महाराष्ट्र के राष्ट्रीय खेल 2015 के विजेताओं को अब तक नहीं मिली पुरस्कार राशि

Friday, Jul 28, 2017 - 09:33 PM (IST)

मुंबई: महराष्ट्र सरकार ने केरल में 2015 में हुए राष्ट्रीय खेलों के विभिन्न वर्ग के पदक विजेताओं को अब तक 5 करोड़ 20 लाख रपए की पुरस्कार राशि नहीं दी है। खेल मंत्री विनोद तावड़े ने आज विधानसभा में यह जानकारी दी।  तावड़े ने लिखित जवाब में कहा कि वित्त विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति देने के बाद इन खिलाडिय़ों को उनका बकाया मिल जाएगा।

जवाब के अनुसार आेलंपिक संघ ने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुधीर मुनगंतिवार की अगुआई वाले वित्त मंत्रालय को नौ बार याद दिलाते हुए पत्र लिखे और उनके साथ निजी तौर पर बैठक भी की। मंत्री ने जवाब में कहा कि राज्य सरकार ने खिलाडियों को नकद पुरस्कार देने के संशोधित प्रस्ताव पर अभी अंतिम फैसला नहीं किया है। 

Advertising